- होम >>
UP News: नई हवा है, नई सपा है...पार्टी से यूथ को जोड़ने के लिए शुरू हुआ ये प्रयोग, इकरा हसन व इन सांसदों का भी `अध्याय`
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
पहली बार सपा की पत्रिका समाजवादी बुलेटिन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अंग्रेजी में एक संदेश आया है।
अखिलेश ने अपने संदेश में यह भी बताया कि उन्होंने इकरा हसन, प्रिया सरोज व पुष्पेंद्र सरोज जैसे युवा नेताओं को क्यों टिकट दिया। युवा हैं और अच्छे से समझते हैं चुनौतियां अखिलेश ने कहा ये युवा हैं, ये आधुनिक समाज की चुनौतियां अच्छी तरह समझते हैं।
इनके आने से पार्टी को युवाओं के नए विचार भी मिलेंगे।
समाजवादी बुलेटिन में तीनों ही सांसदों से बातचीत व उनके बारे में विस्तार से अंग्रेजी में एक-एक स्टोरी लिखी गई है। ये भी पढ़ेंः यूपी में एक और थप्पड़कांड: जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार ने उछाला हाथ तो किसान ने जड़ा थप्पड़, शांतिभंग में चालान ये भी पढ़ेंः Weather Update: इंतजार खत्म, आज से बरसेंगे बादल; कुछ घंटे में झमाझम बारिश के लिए रहिए तैयार, आया IMD का ताजा अपडेट एक्स पर की पोस्ट सपा अध्यक्ष ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा...बड़ों का तजुर्बा और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाएंगे पाजीटिव इंडिया-स्ट्रांग इंडिया।
इकरा ने कैराना, प्रिया ने मछलीशहर व पुष्पेंद्र ने कौशांबी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।
इन तीनों ने ही विदेश से पढ़ाई की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि समाजवादी बुलेटिन में कुछ चीजें इसलिए अंग्रेजी में दी गईं हैं ताकि युवा पीढ़ी को भी समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया जा सके।
आज की ऐसी नई पीढ़ी जो अंग्रेजी पढ़ती है और अंग्रेजी ही बोलती है उनके लिए इस तरह के लेख दिए गए हैं। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।