- होम >>
UP News: परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
इसे भी पढ़ें-बस्ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं सभी विद्यालयों में शिक्षक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक आगमन उपस्थिति सुबह 7:45 बजे से सुबह आठ बजे तक और प्रस्थान करते समय दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अपनी हाजिरी लगा सकेंगे।
वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक आगमन उपस्थिति सुबह 8:45 बजे से सुबह नौ बजे तक और प्रस्थान उपस्थिति 3:15 बजे से 3:30 बजे तक दर्ज कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें-जातियों पर टिप्पणी वाला राज्यमंत्री का तथाकथित ऑडियो प्रसारित, दी सफाई, बोलीं- सोची समझी साजिश है अग्रिम आदेश तक शिक्षक सुबह 7:15 बजे से 7:30 बजे तक उपस्थिति लगाएंगे और प्रस्थान उपस्थिति दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक लगा सकेंगे।
इसी तरह छात्रों की उपस्थिति का समय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से 10 बजे तक दर्ज होगी। अभी सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक लगाई जाएगी।
निर्धारित समय के बाद उपस्थिति मान्य नहीं होगी।
सभी स्कूलों को प्रति टैबलेट सिम व इंटरनेट के लिए प्रति महीने 200 रुपये दिए गए हैं।
विद्यालयों को एक टैबलेट के साल भर के कुल 2,400 रुपये और दो टैबलेट होने पर 4,800 रुपये धनराशि भी भेजी जा चुकी है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।