- होम >>
UP News: प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई, बन रहा है सख्त कानून; सीएम योगी ने दिए आदेश
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
पेपर लीक कराने वाले जल्द सलाखों से बाहर न आ सकें, इसके लिए उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि राज्य सरकार जुलाई में प्रस्तावित विधान मंडल सत्र में संबंधित नए कानून को पारित कराकर राज्यपाल की मंजूरी लेकर लागू कर देगी। दो बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से उठे थे बड़े सवाल प्रदेश में कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं।
विशेषकर सिपाही भर्ती और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद पूरी प्रणाली को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
लाखों अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही परीक्षा संचालित कराने वाली संस्थाएं भी कठघरे में रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए फुलप्रूफ परीक्षा कराने के लिए नए सिरे से व्यवस्था करने के साथ ही कानून बनाने के निर्देश दिए थे।
आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती के लिए 18 व 19 फरवरी को हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक के कारण प्रारंभिक परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी थी 24 फरवरी को परीक्षा रद कर दी गई थी।
इसके बाद पेपर लीक होने के चलते ही आरओ/एआरओ की दोनों सत्र की प्रारंभिक परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।