UP News: बसपा के पूर्व एमएलसी मु. इकबाल की 4440 करोड़ की संपत्ति जब्त, अवैध खनन के मामले में ईडी ने कसा शिकंजा

ईडी अधिकारियों के अनुसार, मु. इकबाल ने वर्ष 2010 से 2012 के मध्य सहारनपुर व उसके आसपास अवैध खनन से की गई काली कमाई से 500 करोड़ रुपये से अधिक रकम ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश की गई।

इकबाल ने अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से यूनिवर्सिटी की जमीन खरीदी थी और निर्माण कराया था।  अलग-अलग मामलों में जेल में बंद ईडी अधिकारियों के अनुसार, मु. इकबाल फरार है और उसके दुबई भाग निकलने की आशंका है।

मु. इकबाल के चार बेटे व भाई अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। ईडी के अनुसार, अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का चेयरमैन इकबाल था।

सभी ट्रस्टी इकबाल के परिवार के हैं।

सीबीआई दिल्ली ने लगभग 10 वर्ष पूर्व सहारनपुर में हुए खनन घोटाले के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।  ईडी ने सीबीआई की एफआईआर को आधार बनाकर मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सहारनपुर में खनन के पट्टों में हुई धांधली के मुकदमे में पट्टा धारक महमूद अली, दिलशाद, मुहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मुहम्मद इकबाल का बेटा मुहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, पुनीत जैन व अज्ञात सरकारी अधिकारी आरोपित हैं।  ईडी की जांच में सामने आया कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मुहम्मद इकबाल के पास था।

इकबाल व उसके करीबियों की फर्माें ने सहारनपुर व आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।