- होम >>
UP Police Outsourcing: अखिलेश यादव ने ‘आउटसोर्सिंग’ भर्ती मामले में योगी सरकार को घेरा, कर दिए बड़े दावे
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था के प्रति लापरवाही भरा नजरिया अपना रखा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, एक-के-बाद-एक कार्यवाहक डीजीपी के बाद अब कुछ पुलिस सेवाओं की आउटसोर्सिंग पर विचार किया जा रहा है।
ठेके पर पुलिस होगी तो, न ही उसकी कोई जवाबदेही होगी, न ही गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को बाहर जाने से रोका जा सकेगा।
भाजपा सरकार जवाब दे कि जब पुलिस का अपना भर्ती बोर्ड है तो सीधी स्थायी नियुक्ति से सरकार भाग क्यों रही है? काम के बदले पैसा लेने की योजना अखिलेश आगे लिखा, पुलिस सेवा में भर्ती के इच्छुक युवाओं की ये आशंका है कि इसके पीछे आउटसोर्सिंग का माध्यम बनने वाली कंपनियों से काम के बदले पैसा लेने की योजना हो सकती है क्योंकि सरकारी विभाग से तो इस तरह पिछले दरवाजे से पैसा वसूली संभव नहीं है।
अपने आरोप के आधार के रूप में वो कोरोना वैक्सीन बनाने वाली प्राइवेट कंपनी का उदाहरण दे रहे हैं, जिसे भाजपा ने नियम विरुद्ध जाते हुए, वैक्सीन बनाने वाली एक सरकारी कंपनी के होते हुए भी, वैक्सीन बनाने का ठेका दिया और उससे चंदा वसूली की। सरकार को ही आउटसोर्स न कर दे भाजपा अखिलेश ने लिखा, पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से आक्रोशित युवाओं में इस तरह की पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग की खबर से और भी उबाल आ गया है।
आउटसोर्सिंग का ये विचार तत्काल त्यागा जाए और उत्तर प्रदेश के युवाओं को नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी दी जाए।
भाजपा कहीं किसी दिन सरकार को ही आउटसोर्स न कर दे। यह भी पढ़ें: अकबरनगर में गरजा योगी का बुलडोजर, शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई को दिया गया अंजाम, नहीं हुआ कोई हंगामा ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।