- होम >>
UP Politics : मंत्री स्वतंत्र देव बोले- पुलिस अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के बजाय आजम खान की भैंस ढूंढती थी, लेकिन अब...
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं : स्वतंत्र देव अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरते ही सिंह ने जयघोष किया कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं।
इंडी गठबंधन के नेताओं ने ना सिर्फ़ राम मंदिर की राह में रोड़े अटकाए बल्कि मंदिर के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने भी नहीं गये। स्वतंत्र देव ने कहा कि मोदी जी राम को लाये हैं।
उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का दायित्व देना है।
उन्होंने जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि आपको याद होगा कैसे विपक्ष की सरकारों में गुंडागर्दी, महिलाओं से छेड़खानी, छिनौती आम बात थी।
पुलिस अपराधियों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट लिखने के बजाय आज़म ख़ान की भैंस ढूँढती थी। जलशक्ति मंत्री ने मोदी सरकार के दस वर्ष के काम को गिनाते हुए कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि बस कुछ ही दिन और मेहनत करनी है।
युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा की बस आप ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में वोटरों को बूथ तक पहुँचाए। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।