UP Politics : सपा अब गांवों में लगाएगी PDA पंचायत, उपचुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने शुरू की तैयारी

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि पीडीए पंचायत के जरिए सपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को भाजपा सरकार द्वारा उनके अधिकारों पर किए जा रहे हमले व संविधान के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है उसके बारे में शिक्षित किया जाएगा।

संसद सत्र खत्म होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करेंगे।

पार्टी इस पंचायत के जरिए अधिकतम गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। शिक्षा व परीक्षा नकल माफिया के हवाले : अखिलेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट कर नकल माफिया के हवाले कर दिया है।

यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है और भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है।

यह सरकार छात्रों व युवाओं के साथ-साथ देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

छात्रों की मेहनत पर पानी फेर रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।