- होम >>
UP School Update: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब कितने बजे होगी छुट्टी
- न्यूज़
- Friday | 3rd May, 2024
राज्य ब्यूरो, लखनऊ।
यूपी बोर्ड के राजकीय माध्यमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।
अभी तक यह विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुल रहे थे, लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
इंटरमीडिएट एक्ट में संशोधन करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं।
विशेष सचिव ने जारी किया आदेश विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार स्कूलों में हर कक्षा के लिए 40 क्रेडिट अंक दिए गए हैं।
1,200 घंटे का शिक्षण कार्य और अन्य पाठ्य सहगामी कार्य भी किए जाने जरूरी हैं। ऐसे में स्कूलों को पांच घंटे की बजाए इसे छह घंटे संचालित करना जरूरी है।
अब एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।