UP Top News Today: पीएम मोदी संगम नगरी और काशी में विपक्ष को घेरेंगे, CM योगी की ताबड़तोड़ छह जनसभाएं

अखिलेश की आज आजमगढ़, लालगंज भदोही में जनसभा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दो और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वह दोपहर 12:30 बजे लालगंज के खरेवां मोड़ पर लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद आजमगढ़ के बिलरियागंज के बघेला का मैदान और बैठोली में जनसभा करेंगे।

अखिलेश दोपहर दो बजे टीएमसी प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में भदोही में रजपुरा चौराहा के पास मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। मायावती आज मछलीशहर में करेंगी जनसभा बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के बक्सा के सवंसा गांव के मैदान में सुबह 11 बजे होगी।

यहां से बसपा ने पूर्व आईएएस अधिकारी कृपाशंकर सरोज को मैदान में उतारा है।

भाजपा से सिटिंग सांसद बीपी सरोज तो सपा से पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज चुनाव मैदान में हैं। डिंपल यादव की आज आजमगढ़, लालगंज में जनसभाएं सपा नेता डिंपल यादव मंगलवार को आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगी।

वह दोपहर 12 बजे लालगंज के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के खरिहानी स्थित बंसरिया के बाग में लोगों को संबोधित करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।