UP Weather News: आसमान से बरस रही आग-यूपी में मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी की इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया जारी सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दोपहर बाद लू चलने की भी आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी में सोमवार यानी 17 जून को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, रविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में लू चलेगी। Read Also: Agra: बिना मुहुर्त राम मंदिर के शिलान्यास से मिली चुनावों में हार, बीजेपी की पराजय पर शंकराचार्य का बड़ा बयान कुछ जगह तेज हवाएं चलने का अनुमान पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

कुछ जगह तेज हवाएं चलेंगी।

19 जून से 22 जून तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 18 जून से 22 जून के बीच तेज हवाएं और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। Read Also: बरेली में खाकी पर लगा दाग; एसी-फ्रिज के बाद होम थिएटर...खुल गई सीओ लाइन के भ्रष्टाचार की पोल मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तीन से चार दिन में मानसून बंगाल के कुछ हिस्सों में, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार में आने की उम्मीद है।

बिहार में मानसून सक्रिय होने के बाद ही उत्तर प्रदेश में इसके आने का अनुमान है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।