- होम >>
UP Weather News: यूपी में भीषण गर्मी के कहर के बीच आई अच्छी खबर, पूर्वांचल में जल्द बदलेगा मौसम, बारिश से मिलेगी राहत
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
ये भी पढ़ेंः Monsoon Update: हीटवेव से कब मिलेगी राहत? मौसम और मानसून पर IMD ने जारी किए दो बड़े अपडेट्स मौसम विभाग के मुताबिक, कानपुर सिटी और इटावा में 45 डिग्री, हरदोई में 44.5 डिग्री, प्रयागराज में 44.6 डिग्री, उरई और हमीरपुर में 46.2 डिग्री, अलीगढ़ में 44.8 डिग्री और बुलंदशहर में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में अगले दो दिन 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। ये भी पढ़ेंः आगरा में चांदी व्यवसाई की पत्नी की हत्या व लूट का पर्दाफाश, पुराने किराएदार ने कर्जा हाेने पर रचा था षड्यंत्र भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट तापमान में लगातार बढ़ाेत्तरी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
मंडलायुक्त डा रोशन जैकब ने विभागों को गर्मी और लू से बचाव के इंतजाम करने को कहा है।
अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग कमरे आरक्षित के साथ ही डाक्टरों की चौबीस घंटे मौजूदगी के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में जरूरी दवाओं और एंबुलेंस में वह सभी चीजें उपलब्ध हों जिससे गर्मी से अचानक बीमार होने वाले मरीजों को राहत पहुंचाई जा सके।
अस्पतालों के अलावा बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और बस अड्डों पर शीतल पेयजल और कूलर व पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। पशुओं के पानी की व्यवस्था करें मंडलायुक्त ने सभी नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों को भी निर्देश दिए हैं कि पशुओं के पीने के पानी की भी व्यवस्था प्राथमिकता पर की जाए।
जिन तालाबों में पानी नहीं है वहां पर तत्काल इसकी व्यवस्था कराई जाए।
इसके अलावा जगह जगह पर प्याऊ के इंतजाम हों ताकि लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।