- होम >>
UP Weather today: अगस्त-सितंबर में जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक होगी बारिश; आज 40 जिलों में अलर्ट
- न्यूज़
- Friday | 2nd August, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में वज्रपात के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें-हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बने चबूतरे को प्रशासन ने ढहाया, कहा- नहीं ली गई थी अनुमति पानी कम होने के बाद बढ़ी दुश्वारियां पूर्वांचल में गंगा और सरयू आदि नदियों के जलस्तर में उफान के बाद अब विगत 24 घंटों से कई जिलों में मामूली घटाव का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, नदी अपने पीछे कीचड़ और दुश्वारियां छोड़ रही है।
वाराणसी में रात से घटाव पर होने के बाद गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 63.86 मीटर पर स्थिर हो गया। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।