- होम >>
UP Weather Today: गोरखपुर-आगरा में बादलों ने कम किया धूप का तेवर, बूंदाबांदी से गिरा पारा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Sunday | 18th May, 2025
आगरा शहर में शनिवार सुबह और दोपहर में आई आंधी और वर्षा ने गर्मी के तेवरों को ठंडा कर दिया।
सुबह वर्षा होने के बाद धूप जरूर निकली, लेकिन दोपहर में आंधी के बाद वर्षा हुई और बादल छाए रहे।
अधिकतम तापमान में गिरावट आने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने 19 मई से तेज हवा के साथ वर्षा होने पर तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। इसे भी पढ़ें- यूपी में Green Revolution की तैयारी CM योगी का बड़ा दावा- 2030 तक प्रदेश का हरित आवरण होगा 20%मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि, पछुवा हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
रविवार को लू चल सकती है, लेकिन सोमवार से गर्मी से राहत मिलेगी।
19 से 23 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
एक दिन छोड़कर तेज हवा के साथ वर्षा होने के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। लू से बचाव को यह करें सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।