UP Weather Update Today: दिन में जारी रहेंगे लू के थपेड़े, रात भी और गर्म, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसे भी पढ़ें-पंचायत घर के शौचालय में मासूम से दुष्कर्म, चीखती चिल्लाती रही, दरिंदगी करता रहा आरोपित रेड जोन जिला शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, चंदौली, मीरजापुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, गोरखपुर, संत रविदासनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात व नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास के इलाकों में तीव्र लू चल सकती है।

इन जिलों को रेड जोन में रखा है। इसे भी पढ़ें-कैलिफोर्निया से Meta के अलर्ट से बची प्रोफेसर की जान, इस वजह से करने जा रहे थे आत्‍महत्‍या लू का अलर्ट  वहीं, प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी के आसपास के इलाकों में भी लू चलेगी। अलीगढ़ और आगरा में दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को पहले धूल भरी आंधी चली फिर बूंदाबांदी होने लगी।

आंधी से कुछ स्थानों पर टिनशेड उखड़ गए, दीवारें भी गिर गईं।

मथुरा में भी आंधी से तीन मकानों की दीवार गिर गई, जिससे उधर से गुजर रहे छह लोग घायल हो गए।

आंधी में कई जगह बिजली के खंभे एवं तार टूट गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।