UP Weather Update: पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी यूपी में बादल जमकर बरसेंगे।

खासकर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर लखनऊ में भी देखने को मिल सकता है।

हालांकि, राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

यहां बारिश का सिलसिला सोमवार से शुरू होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही के साथ वज्रपात का अलर्ट है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।