- होम >>
UP Weather: आगरा-लखनऊ और गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
- न्यूज़
- Saturday | 24th August, 2024
बरेली में शनिवार को मौसम साफ होने का अनुमान है।
कानपुर में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। अंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शनिवार को बादल छाए रहने के आसार हैं।
आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं। गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।
शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी।
बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी।
धूप होने पर उमस बढ़ सकती है। इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, AI की मदद से रखी जा रही नजर-PHOTOS सुल्तानपुर जिले में आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने व बरसात की संभावना है। मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।