UP Weather: झांसी में चरम पर गर्मी, 132 सालों का टूटा रिकॉर्ड; यूपी के इन 12 जिलों में हो जाएं सावधान!

उन्होंने बताया कि वर्ष 1892 से तापमान रिकार्ड किया जा रहा है, यह पहली बार है कि मई में ही झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इससे पहले वर्ष 1984 में झांसी का दिन का पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इसके बाद वर्ष 1998 में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सोमवार को अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के दूसरे दिन ही मंगलवार को गर्मी ने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा हमीरपुर का तापमान 48.2, कानपुर एयर पोर्ट क्षेत्र 47.6, वाराणसी 47.6, उरई 47.2, फतेहपुर 47.2, चुर्क 46.2, बुलंदशहर 46, अलीगढ़ 45.8, कानपुर सिटी 45.2, फुर्सतगंज 45.2 और इटावा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं।

प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है।

गुरुवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं और तराई क्षेत्रों में संभावित बारिश के प्रभाव से लू की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी।

एक जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की संभावना है। पूर्वांचल में कल से बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से पूर्वांचल में मौसम बदलेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।