- होम >>
UP Weather: यूपी में कानपुर-गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, उमस कर रही लोगों को परेशान
- न्यूज़
- Thursday | 22nd August, 2024
अंबेडकरनगर में बारिश से तापमान में गिरावट अंबेडकरनगर में मानसून ने बुधवार को एक बार फिर लय पकड़ी है।
दोपहर बाद हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसलों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया।
आषाढ़ के बाद सावन में मानसून ने निराश किया था। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
आगामी 24 घंटे बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना रहेगी। इसे भी पढ़ें- यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा होगी सख्त, ड्रोन से होगी निगरानी कृषि विज्ञान केंद्र पांती के विज्ञानी डा. शशांक शेखर सिंह ने बताया कि धान व गन्ना फसल में यूरिया छिड़काव करें।
कटेहरी सीएचसी अधीक्षक डा. अंकुश वर्मा ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार तेजी से फैल रहा है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
घर के आसपास सफाई रखें। वाराणसी जिले में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।