CSK के जीत के बाद जश्न में जीवा ने पापा धोनी को ऑफर की मैंगो फ्रूटी

संक्षेप:

  • CSK बनी IPL चैंपियन
  • SRH को 8 विकेट से हराया
  • धोनी ने जीवा के साथ मनाया जश्न

आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई ने शेन वाटसन के शतक की बदौलत इस मैच को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने मैदान पर काफी मस्ती की। सोशल मीडिया पर जीवा और धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माही को फ्रूटी पिला रही हैं।
हर बार की तरह मैच के बाद जीवा धोनी के पास आ चुकी थीं। जहां उन्होंने टीम के साथ जश्न में साथ दिया। उन्होंने पूरे ग्राउंड का भी चक्कर लगाया।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


बता दें, इससे पहले भी जीवा के कई वीडियो वायरल हुए थे। जहां उन्होंने खूब मस्ती की थी। उस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ नजर आई। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जीवा, साक्षी और खुद धोनी ने ट्रॉफी पकड़ी हुई है। धोनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ``सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।