अतीक के गिरोह और शाइस्‍ता की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल किया आरोप पत्र

राज्य ब्यूरो, लखनऊ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के विरुद्ध करोड़ों रुपए की उगाही से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।

ईडी के अनुसार, लखनऊ में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को अभियोजन शिकायत (पीसी) पर संज्ञान लिया है।

जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद शाइस्ता व अतीक के गिरोह की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

ईडी की जांच में सामने आया है कि शाइस्ता जबरन वसूली गिरोह में सक्रिय थी।

पिछले वर्ष अप्रैल में प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में अतीक और उनके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वह फरार है।

CBI की एफआईआर के आधार प ईडी ने शुरू की थी जांच    जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और संपत्ति के अवैध अधिग्रहण से संबंधित आपराधिक मामलों की जांच के लिए अतीक और अन्य के विरुद्ध दर्ज सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।