इस नामी बैंक के कैशियर ने कर दी ऐसी हेर-फेर, हाथ धोकर पीछे पड़ी सीबीआई; आईडी-पासवर्ड का किया मिसयूज

राज्य ब्यूरो, लखनऊ।

सीबीआई ने 4.98 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक की हापुड़ स्थित दिल्ली रोड शाखा के हेड कैशियर मुकुल सिंह समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है।  यह है पूरा मामला आरोपी बैंक कर्मी ने साथी बैंक कर्मियों के आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर एक निजी कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये अपने करीबी कारोबारी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

बैंक की आंतरिक जांच में ठगी सामने आने के बाद मामले की शिकायत सीबीआई से की गई थी।

सीबीआई गाजियाबाद की एंटी करप्शन ब्रांच ने मुकुल सिंह, कानपुर की स्टार रेज कंपनी के संचालक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य के विरुद्ध सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।  हापुड़ में मुकुल के ठिकानों पर छानबीन की गई, जिसमें कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए।

पंजाब नेशनल बैंक, मेरठ के मुख्य प्रबंधक ने मामले की शिकायत सीबीआई से की थी।  बैंक की जांच में सामने आया था कि स्टार रेज कंपनी के संचालक विनोद कुमार सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक की कानपुर स्थित गुमटी शाखा से हापुड़ की दिल्ली रोड शाखा में ट्रांसफर हुआ था।  दो कस्टमर आईडी की किया मर्ज हेड कैशियर मुकुल सिंह ने एक निजी कंपनी के कैश क्रेडिट खाते की कस्टमर आईडी को स्टार रेज कंपनी के खाते की कस्टमर आईडी में मर्ज कर दी।

इसके बाद 17 सितंबर, 2023 को निजी कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये स्टार रेज कंपनी के संचालक के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

मुकुल सिंह ने कुल 6.96 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का प्रयास किया था पर 1.98 करोड़ रुपये ट्रांसफर नहीं हो सके थे।  बैंक की जांच व सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में यह भी सामने आया कि रविवार के दिन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने के बाद मुकुल सिंह ने 18 सितंबर, 2023 को निजी कंपनी के खाते को स्टार रेज के खाते से डीमर्ज कर दिया था।  इस घपले के लिए मुकुल सिंह ने अन्य बैंक अधिकारियों की गैरमौजूदगी में उनके कंप्यूटर का दुरुपयोग किया और जालसाजी से की गई एंट्री को अप्रूव किया। यह भी पढ़ें: जनसंख्या वृद्धि की तुलना में रोजगार में तीन गुना अधिक बढ़ोतरी, पढ़ाई से साथ कमाई भी कर रहे युवा यह भी पढ़ें: बार-बार भारत आने के पीछे क्या था मकसद? चीनी दूभाषिया के जरिए समझी जाएगी यूफेनाघो की भाषा, यह है मामला ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।