- होम >>
एकेटीयू के बैंक खाते से जालसाजों ने उड़ाए 120 करोड़ रुपये, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार, बैंक और विश्वविद्यालय के अफसरों पर भी संदेह
- न्यूज़
- Wednesday | 19th June, 2024
फर्जीवाड़े में पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में पुलिस ने सूरत निवासी जोशी देवेंद्र प्रसाद प्रभाशंकर, अहमदाबाद निवासी पटेल उदय, उन्नाव निवासी राजेश बाबू, लखनऊ निवासी गिरीश चंद्र व शैलेंद्र कुमार रघुवंशी, अमेठी के दस्तगीर आलम और बस्ती के कृष्णकांत को गिरफ्तार किया गया है।
राजेश भोजपुरी फिल्मों का निर्देशक है। उन्होंने बताया कि एकेटीयू को 120 करोड़ की एफडी करानी थी और इसी प्रक्रिया के दौरान अनुराग ने खुद को यूनियन बैंक आफ इंडिया का अधिकारी बताकर एकेटीयू के अधिकारियों से मुलाकात की।
जिस दिन एफडी के लिए बैंकों की बिड खुली उस दिन भी अनुराग एकेटीयू की कोर टीम के सामने यूनियन बैंक आफ इंडिया की तरफ से मौजूद था। बैंक से चेकबुक भी जारी करा ली पांच जून को स्टेट बैंक आफ इंडिया में एकेटीयू के खाते से रुपये यूनियन बैंक आफ इंडिया में ट्रांसफर होने के बाद अनुराग बैंक पहुंचा और खुद को एकेटीयू का वित्त नियंत्रक बताते हुए अफसरों से मिला।
उसने एकेटीयू के नाम से फर्जी मेल आइडी बनाई और फर्जी बैंक खाता खुलवा लिया।
इसके बाद यूनियन बैंक के खाते से 120 करोड़ की रकम इसी फर्जी खाते में जमा करा दिए।
उसने बैंक से चेकबुक भी जारी करा ली। चेक और ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से एक ही दिन में श्री श्रद्धा एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते (इंडसइंड बैंक) में ट्रांसफर करा लिए।
जालसाजी के बाद जागे यूनियन बैंक के अधिकारी बचाव की मुद्रा आए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।