- होम >>
ओपी राजभर का ‘डीपफेक वीडियो’ वायरल, कह रहे- जनता ने मोदी जी को नकार दिया, पार्टी ने बताई सच्चाई
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
वायरल वीडियो में राजभर कह रहे ये बात जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें राजभर अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं, तमाम पार्टियों के नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते, लेकिन हम लोगों ने ईमानदारी से गठबंधन का धर्म निभाया है।
जनता ने मोदी जी को नकार दिया, योगी जी को नकार दिया है। सुभासपा प्रवक्ता ने इस वायरल वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ओम प्रकाश राजभर की आवाज में वो बात दिखाई गई है, जो उन्होंने कही ही नहीं है।
बलिया जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक पुरानी बैठक से ये वीडियो निकाला गया और इसमें तकनीक का इस्तेमाल कर बदनाम करने की कोशिश हुई है।
विपक्षी राजभर को बदनाम करने के लिए अमर्यादित आचरण कर रहे हैं। लड़ाई लड़ते रहेंगे राजभर प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान भी विपक्षियों ने कई बार ऐसी हरकत की और अभी भी कर रहे हैं।
सुभासपा विपक्षियों की इन हरकतों से डरने वाली नहीं है।
राजभर पहले की तरह पिछड़ों और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे, चाहे विपक्षी उन्हें बदनाम करने की जितनी कोशिश कर लें। प्रवक्ता ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, जिससे विपक्ष को दिक्कतें हो रही हैं।
इस मामले में पार्टी एफआईआर भी दर्ज कराएगी। यह भी पढ़ें: मैं शेर हूं जो चाहूंगा वहीं करूंगा… कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने दिया बयान, बताया सत्ता में आने का कारण यह भी पढ़ें: हार को पचा नहीं पा रही भाजपा… इस सीट पर हैट्रिक से चूका कमल, पूर्व पीएम के बेटे को दिया था टिकट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।