कानपुर-वाराणसी समेत इन 12 बस अड्डों पर बनेंगे शॉपिंग मॉल-पार्किंग, खास सुविधाओं से होगा लैस

11 बस स्टेशनों को जारी किया गया लेटर ऑफ इंटेंट मंगलवार को अपर मुख्य सचिव परिवहन की अध्यक्षता में इनकी तकनीकी जांच होगी।

इस प्रक्रिया में सही मिलने के बाद पीपीपी पर देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

मंत्री ने बताया कि पीपीपी माडल पर बस स्टेशनों को निर्मित कराए जाने की प्रथम चरण की कार्रवाई में 23 बस स्टेशनों को चिह्नित किया गया था।

अब तक 11 बस स्टेशनों को लेटर आफ इंटेंट जारी किये जा चुके हैं। इन अत्याधुनिक बस स्टेशन में शापिंग माल, पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसर युक्त शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम यात्रियों को आरामदायक यात्रा कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन बस स्टेशनों पर मिलेंगी सुविधाएं आगरा ईदगाह, आगरा ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली, बुलंदशहर, गढ़ मुक्तेश्वर, गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल, मथुरा ओल्ड, मीरजापुर, रसूलाबाद, साहिबाबाद और वाराणसी कैंट। झकरकटी में नीचे होगा बस स्टेशन, ऊपर शापिंग माल लंबे समय से लंबित झकरकटी बस अड्डे के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है।

पीपीपी माडल पर यहां नीचे बस स्टेशन और उसके ऊपर शापिंग माल बनाने की तैयारी है।

पार्किग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसरयुक्त शौचालय की भी सुविधा मिलेगी।

यह बस अड्डा 30 हजार वर्ग मीटर में था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।