- होम >>
`कुछ चुनाव नक्शा बदल देते हैं...` यूपी में जीत के बाद `गदगद` Akhilesh Yadav, भाजपा को अब कुछ यूं घेरा
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
कुछ चुनाव नक़्शा बदल देते हैं pic.twitter.com/1f9q5I8GPL— Akhilesh Yadav (yadavakhilesh) June 10, 2024 सपा को 33.6 प्रतिशत की बढ़त नक्शा साझा करते हुए सपा प्रमुख ने लिखा, कुछ चुनाव नक़्शा बदल देते हैं साझा नक्शे के अनुसार, 2019 में भाजपा को 62, सपा को 5 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी।
हालांकि, अब नक्शा बदल चुका है।
2024 में भाजपा के खाते में 33, सपा के खाते में 37 और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं।
वहीं, बसपा को इस बार शून्य सीट मिली है। इससे पहले अखिलेश ने एक और पोस्ट कर लिखा था, इंडिया गठबंधन और सपा की जीत में जनता की भावनाओं को हम सब तक पहुँचाने के लिए जिन्होंने अपने साधन जुटाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ार्मों पर सक्रिय रहकर दिन-रात काम किया, उन सबका अतुलनीय योगदान किसी भी धन्यवाद से कहीं अधिक है। अखिलेश ने आगे कहा कि ऐसे सभी सोशल मीडिया वॉलंटियर्स ने हमारी बात भी जनता तक पहुँचायी, इस तरह उनका संवाद-सेतु बनना भारत के लोकतंत्र के पुनर्जागरण और संविधान की पुनर्स्थापना में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
भारत में सोशल मीडिया और सिटीजन जर्नलिज्म सामाजिक न्याय की मशाल का वाहक बन गया है।
आप सभी सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय रहें, आंदोलनरत रहें।
सबको बहुत-बहुत धन्यवाद, सबका आभार ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।