चुनाव के बाद… एक्शन मोड में आए सीएम योगी, इन जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई तय! लिस्ट हो रही तैयार

लापरवाह अधिकारियों को फटकार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा में राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई।

वे जल्द ही अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे, जिसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।  मुख्य सचिव की समीक्षा में राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में कई जिले फिसड्डी रहे हैं।

मुख्य सचिव जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप सकते हैं। इन कामों में फिसड्डी हैं जिले रियल टाइम खतौनी में कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट और बलरामपुर का प्रदर्शन ठीक नहीं है।  वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, मैनपुरी और गोरखपुर में खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण का प्रतिशत काफी कम रहा है।  स्वामित्व योजना के तहत घरौनी तैयार करने में गोरखपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, जौनपुर और गाजीपुर में धीमी गति से कार्य हो रहा है।  राजस्व वादों के निस्तारण में महोबा, चित्रकूट, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत फिसड्डी रहे हैं।

यहां आठ हजार से अधिक मामले लंबित हैं।

नामांतरण के मामले में लखनऊ, प्रयागराज, अमरोहा, फतेहपुर और सहारनपुर का प्रदर्शन ठीक नहीं है।  धारा-34 (नामांतरण) में कुशीनगर, सोनभद्र, रायबरेली, बलिया और अमेठी में पहले से सुधार हुआ है, लेकिन निपटारे का प्रतिशत 95 प्रतिशत से कम है।  धारा-80 (कृषि भूमि का गैर-कृषि भूमि में परिवर्तन) के अयोध्या में 34, प्रतापगढ़ में 21, गोरखपुर में 12, कानपुर नगर में 10 और बाराबंकी में सात मामले लंबित हैं।  बांदा और मीरजापुर के चकबंदी अधिकारी निलंबित चकबंदी विभाग ने लापरवाही के आरोप में मीरजापुर और बांदा के चकबंदी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

मैनपुरी में भी चकबंदी से जुड़े आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।  चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि बांदा में चकबंदी अधिकारी राणा प्रताप को काम में लापरवाही के कारण निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।  इसी प्रकार मीरजापुर चकबंदी अधिकारी राजेन्द्र राम को भी पद का दुरुपयोग करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, मैनपुरी में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद, चकबंदी कर्ता काली चरण और रविकांत, चकबंदी लेखपाल अमित कुमार और अजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।