चुनाव खत्‍म होने के बाद अब यूपी के इस व‍िभाग में होंगे 800 कर्मचार‍ियों के तबादले, शुरू हुई खींचतान

पोर्टल पर फीड डाटा गलत  इस संदर्भ में एसोसिएशन के महामंत्री जेपी पांडेय ने बताया कि पोर्टल पर फीड किया गया कर्मचारियों का काफी डाटा गलत है।

कुछ कर्मचारियों को एक ही खंड पर तैनात दिखाया गया है, जबकि वह कई खंडों में तैनात रह चुके हैं।

इसी प्रकार पति-पत्नी व दिव्यांग कर्मचारियों के डाटा में भी गड़बड़ी है।

इसलिए ऑनलाइन तबादलों में गलत डाटा के चलते गड़बड़ी की पूरी संभावना है। करीब 800 कर्मचार‍ियों के होने हैं तबादले   लोनिवि प्रशासन ने कर्मचारी संगठनों का रुख देखते हुए डाटा सत्यापन के साथ-साथ पोर्टल पर उपलब्ध डाटा को सही करने की योजना बनाई है।

तबादलों से पहले पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का डाटा सही कर पाना लोनिवि प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

विभाग द्वारा करीब 800 एई,जेई व बाबुओं के तबादले किए जाने हैं। वहीं, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष वीके श्रीवास्तव का कहना है कि सभी कर्मचारियों के डाटा का सत्यापन कराकर पोर्टल पर सही कराया जा रहा है।

इसके बाद ही तबादले किए जाएंगे। यह भी पढ़ें: न्याय नहीं मिला तो पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार, छेड़छाड़ पीड़िता की मां ने लगाए ये आरोप यह भी पढ़ें: यूपी में बढ़ेंगी बिजली की कीमतें? ऊर्जा मंत्री ने बताई क्लियर कट बात, अब विद्युत चोरों की भी खैर नहीं ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।