जया बच्चन ने सपा से बना ली है दूरी! नहीं किया प्रचार; क्या अखिलेश यादव से नाराज हैं? यह मानी जा रही बड़ी वजह

विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग इस वर्ष फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा ने जया बच्चन, आलोक रंजन व रामजी लाल सुमन को प्रत्याशी बनाया था।

जया बच्चन की उम्मीदवारी को लेकर ही सपा के तकरीबन आधा दर्जन विधायकों ने नाराजगी जताते हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।  अपना दल कमेरावादी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल की मुखर बयानबाजी के बाद अखिलेश ने तो उनकी पार्टी से ही किनारा कर लिया था।

पार्टी में इतने विरोध के बावजूद जिन जया बच्चन को अखिलेश ने राज्यसभा भेजा, उन्होंने एक भी दिन पार्टी का प्रचार नहीं किया। नाराजगी नहीं मोल लेना चाहता बच्चन परिवार सूत्रों के अनुसार, जया बच्चन कांग्रेस से समझौते को लेकर खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने प्रचार से अपने को दूर रखा।

इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी दावा है कि बच्चन परिवार सत्ताधारी भाजपा से नाराजगी नहीं मोल लेना चाहता है, इस कारण जया चुनाव प्रचार से अलग रहीं।  सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि जया बच्चन की व्यक्तिगत कोई दिक्कत होगी जिस कारण वे प्रचार में नहीं आईं। यह भी पढ़ें: BKU Rakesh Tikait ने इशारों-इशारों में मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताया- क्यों अपेक्षा के अनुरूप नहीं लड़ रहा विपक्ष ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।