- होम >>
जातीय गणना के बाद कांग्रेस ने छेड़ा ये नया मुद्दा, अब तीन चरणों के चुनाव में इस पर जोर देने की रणनीति
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
राज्य ब्यूरो, लखनऊ।
लोकसभा चुनाव में महंगाई व बेरोजगारी के साथ कांग्रेस कई अन्य मुद्दों के सहारे दलित-पिछड़ों के साथ मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का प्रयास लगातार कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान विशेषकर जातीय गणना का मुद्दा उठाते रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अब एक दिन पूर्व लखनऊ में अलग दांव चला। खरगे ने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की सरकार बनने पर गरीबों को हर माह दस किलो मुफ्त अनाज दिए जाने की घोषणा की।
वर्तमान में सरकार गरीबों को हर माह पांच किलो मुफ्त अनाज प्रदान कर रही है। बड़े वर्ग को प्रभावित करने का प्रयास सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुफ्त अनाज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।
प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर चुनाव होना शेष है।
तीन चरणों के चुनाव में आधी से अधिक सीटों पर मतदान होना है।
ऐसे में कांग्रेस ने मुफ्त अनाज को दोगुना किए जाने का दावा कर बड़े वर्ग को प्रभावित करने का प्रयास किया है। पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर दांव चल रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।