- होम >>
तमिलनाडु में बसपा प्रदेशाध्यक्ष की हत्या पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, सीएम एमके स्टालिन से कर दी यह मांग
- न्यूज़
- Sunday | 7th July, 2024
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दी और पेरंबूर शहर के एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आर्मस्ट्रांग की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि देर शाम हमलावरों के एक समूह द्वारा जिस तरह से उनकी हत्या की गई, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मद्रास हाई कोर्ट ने शव को तिरुवल्लूर में दफनाने की अनुमति दी मद्रास हाई कोर्ट ने रविवार को बसपा प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की पत्नी की उस याचिका पर विशेष सुनवाई की, जिसमें आर्मस्ट्रांग के शव को यहां पार्टी कार्यालय में दफनाने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।
सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह एक रिहाइशी इलाका है। सरकार ने कहा कि उसने शव को दफनाने के लिए तीन अन्य जगह चिंह्रित की हैं।
अतिरिक्त महाधिवक्ता जे रविन्द्रन ने न्यायाधीश को बताया कि सरकार ने तिरुवल्लूर जिले के पोथुर में आर्मस्ट्रांग के रिश्तेदार की जमीन पर शव को दफनाने की अनुमति दे दी है और इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक आदेश भी दिए गए हैं। याचिकाकर्ता ने भी प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, जिसके बाद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि आर्मस्ट्रांग के शव को पोथुर में दफनाया जाए।
जस्टिस वी. भवानी सुब्बारोयन ने याचिकाकर्ता को शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार यात्रा निकालने का निर्देश दिया और पुलिस को सुरक्षा देने को कहा। यह भी पढ़ें : Paper Leak : पेपर लीक को रोकने के लिए आयोग ने आखिरकार उठाया यह कदम- अब प्रतियोगी परीक्षा से ठीक 5 घंटे पहले... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।