पर्चा लीक कराकर अभ्यर्थियों को रट्टा लगवाते पकड़े गए थे विधायक बेदी राम, STF ने 15 साथि‍यों के साथ क‍िया था ग‍िरफ्तार

प्रश्न पत्र में म‍िले थे 150 प्रश्न   असलम के घर पर छापा मारने की वाली टीम में तत्कालीन एएसपी विजय भूषण व राजेश पाण्डेय के साथ डिप्टी एसपी जय प्रकाश थे।

टीम ने असलम के घर से बरामद प्रश्नपत्र के प्रारूप का रेलवे मंडल रेलवे प्रबंधक लखनऊ के यहां से मिले प्रश्नपत्र से मिलान कराया था, जिसमें 150 प्रश्न मिले थे।

परीक्षा में 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ल‍िए थे एक से डेढ़ लाख रुपए लखनऊ में परीक्षा 21 केंद्रों पर होनी थी।

गिरोह के सरगना बेदी राम ने बताया था कि अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र हल कराने के लिए उसने एक से डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

बेदी राम के साथ संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार मौर्या, कृष्ण कुमार, शैलेश कुमार सिंह, राम कृपाल, विपुल दुबे, भद्रमणि त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह, कृष्णकांत, धर्मेंद्र कुमार, रमेश चंद्र पटेल, मो. असलम, अवधेश, सुनील कुमार व अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें: Paper Leak Case: बेदी राम ने पहले बनाई अकूत संपत्ति, फिर नकल माफिया से बन गए माननीय यह भी पढ़ें:  Paper Leak Case: जौनपुर के इस थाने में हिस्ट्रीशीटर हैं विधायक बेदी राम, सपा-बसपा के शासनकाल में बनाई थी अकूत संपत्‍त‍ि ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।