- होम >>
पहले खूब डराया, फिर छह घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट; बुजुर्ग ने FD तुड़वाकर ट्रांसफर कर दी मेहनत की कमाई
- न्यूज़
- Wednesday | 30th October, 2024
इंदिरानगर सी-ब्लाक निवासी डा. बृजरानी पांडेय ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप पर गोल्ड और डायमंड बिडिंग पर मुनाफे का झांसा देकर 30.12 लाख रुपये ऐंठ लिए।
मुनाफा तीन गुना दिखने पर पीड़िता ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो 50 प्रतिशत मांगा गया।
इन्कार करने पर उन्हें ब्लाक कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 पटेलनगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले गोल्ड माइनिंग ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया।
जाल में फंसाकर दिनेश से 25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
वहीं, कानपुर रोड एलडीए कालोनी निवासी 63 वर्षीय डा. योगेश चंद्र मिश्र ने बताया कि उन्हें मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट ग्रुप पर जोड़ा गया।
इसके बाद ट्रेडिंग के नाम पर 32.29 लाख रुपये हड़प लिए। उधर, कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी 69 वर्षीय राम अचल तिवारी ने बताया कि 21 अक्टूबर को उन्होंने गूगल पर यूनियन बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था।
इसके कुछ ही देर बाद एक काल आई और बातों में फंसाकर 12.96 लाख रुपये पार कर दिए।इसके अलावा गाजीपुर के रवीन्द्रपल्ली निवासी डा. विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जालसाज ने स्टाक ट्रेडिंग पर निवेश का झांसा देकर 7,70,912 रुपये ऐंठ लिए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।