पांच देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करेगी बोधि यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल हैं।

इनमें सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, संकिसा, कौशाम्बी प्रमुख हैं।

देवदह, ललितपुर का देवगढ़, बरेली का अहिच्छत्र भी भगवान बुद्ध से जुड़े हैं।

भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त होने के बाद अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। कुशीनगर उनकी महापरिनिर्वाण स्थली तथा देवदह पावन जन्मस्थली है।

कपिलवस्तु में उनका साम्राज्य था।

श्रावस्ती में उन्होंने अपने सर्वाधिक चातुर्मास व्यतीत किए थे।

यह सभी स्थल आज भी देश व दुनिया के लिए प्रेरणा के केंद्र बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेशों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कई कार्य किए हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।