भगदड़ कोई साजिश नहीं थी… तो बच जाती कई जिंदगियां, हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया पलटवार

आरोप लगाने से कोई लाभ नहीं  सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।

भाजपा के लोग इंटरनेट मीडिया पर कुछ तस्वीरें चलवा रहे हैं भाजपा का यही काम है।

इस लोकसभा चुनाव में तो उसे थोड़ी सीटें मिल गईं हैं, अगली बार वह सभी सीटें हारेगी। उप मुख्यमंत्री राजनीतिक स्वास्थ्य बेहतर करने में जुटे अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

आजकल इसी काम में दिन-रात लगे हुए हैं।

यही वजह है कि विभाग पर ध्यान देने के बजाय अपना राजनीतिक स्वास्थ्य बेहतर करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि पता नहीं वह कौन सा राजनीतिक विटामिन चाहते हैं। सपा मुखिया ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भी इस बात को जानते हैं इस कारण वे भी स्वास्थ्य विभाग के बजट में कटौती कर देते हैं।

हाथरस में यदि लोगों को समय पर उपचार मिल गया होता तो कई लोगों की जान बच सकती थी।  बसपा के पूर्व सांसद फजलुर्रहमान सपा में शामिल सहारनपुर के बसपा के पूर्व सांसद फजलुर्रहमान गुरुवार को सपा में शामिल हो गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।