- होम >>
भाजपा ने इस बार भी यूपी में किसी मुस्लिम को क्यों नहीं दिया टिकट? संविधान बदलने से लेकर आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले भूपेंद्र चौधरी
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल मुरादाबाद से जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कहते हैं कि भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार कांग्रेस-सपा गठबंधन की पहचान है।
जनता विपक्ष के दुष्प्रचार में आने वाली नहीं है।
वह कहते हैं कि मुसलमानों को टिकट न देना भाजपा की चुनावी रणनीति है, लेकिन हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं है।
चौधरी दावे से कहते हैं कि भाजपा न संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ होने देगी और न ही कांग्रेस को धार्मिक आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने देगी।
दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख अजय जायसवाल ने उनसे बातचीत की।
प्रश्न: चार चरणों के मतदान के बाद एनडीए की क्या स्थिति है? स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं कि अबकी 400 पार करते हुए एक बार फिर मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रश्न: ...लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव तो 140 सीटें भी आपको नहीं दे रहे हैं? जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अखिलेश इस तरह की जुमलेबाजी कर रहे हैं।
संगठन में निचले स्तर तक की रिपोर्ट के आधार पर मैं कह सकता हूं कि परिणाम हमारे अनुकूल हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।