- होम >>
यूपी: ओबीसी कैटेगरी वालों के लिए खुशखबरी! शादी अनुदान योजना में बढ़ाई गई आय सीमा, इस स्कीम से मिलते हैं इतने हजार…
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
इस योजना (UP Marriage Grant Scheme) के तहत सरकार 20 हजार रुपये अनुदान देती है।
मंगलवार को विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
बैठक में बताया गया कि विभाग में 154 पद रिक्त हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं का चयन मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए उच्च गुणवत्ता वाली संस्थाओं का चयन किया जाए।
इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किए जाएं।
बैठक में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सुभाष चन्द्र शर्मा, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन अजीत कुमार, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण भूपेन्द्र एस चौधरी सहित कई अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें: UP Cabinet: यूपी पावर कारपोरेशन पर मेहरबान हुई योगी सरकार, कैबिनेट की बैठक में दे दी बड़ी गारंटी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।