यूपी की इन छह सीटों को लेकर कांग्रेस खेमे में खलबली, अदालत जाने की तैयारी; ये वरिष्ठ नेता लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

कांग्रेस उम्मीदवारों ने पार्टी को दी रिपोर्ट में क्या कहा? कांग्रेस उम्मीदवारों ने पार्टी को रिपोर्ट दी है कि मतगणना में धांधली की वजह से वे चुनाव हारे हैं।

बांसगांव में सदल प्रसाद कांग्रेस के सबसे कम 3150 मतों से हारने वाले उम्मीदवार हैं।

वहीं, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह 34,842, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी 35,451, कानपुर से आलोक मिश्रा 20,968, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार 43,405 और अमरोहा से दानिश अली 28,670 मतों से हारे हैं।

पार्टी ने इन्हें अपनी शिकायत के साथ मतगणना से संबंधित दस्तावेज वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को सौंपने के लिए कहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया विभाग के अध्यक्ष डा. सीपी ने राय ने बताया कि सलमान खुर्शीद पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की शिकायतों व दस्तावेजों के आधार पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।  ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।