यूपी की सीमा पर पहुंचा Monsoon, 25 जून से हो सकती है झमाझम बारिश; जानिए आपके शहर में कब होगी मानसून की दस्तक?

तीन-चार दिनों में लखनऊ पहुंच सकता है मानसून बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जियो फिजिक्स विभाग के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीन से चार दिनों में मानसून के आगे बढ़ने और लखनऊ तक पहुंचने के आसार हैं।

सप्ताह भर में कानपुर, आगरा और जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली तक मानसून सक्रिय हो जाएगा। अगले दो दिन में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना लखनऊ के मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अधिकांश भाग को आच्छादित करते हुए उत्तर प्रदेश की दक्षिणी सीमा (सोनभद्र) तक मानसून पहुंचा है।

आगामी दो दिनों के दौरान कभी भी प्रदेश में प्रवेश करने के परिणामस्वरूप 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफल व तीव्रता में वृद्धि के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कहीं- कहीं तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।

लखनऊ और आसपस के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह भी पढ़ें: UP Weather Update Today: आगरा में उमस ने किया परेशान, गोरखपुर में मानसून ने दी दस्तक, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।