- होम >>
यूपी के इन दो जिलों में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी योगी सरकार, पर्यटन मंत्री ने दिए 57 जिलों में भर्ती के निर्देश
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
पर्यटन भवन आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि और बौद्ध सर्किट के अंतर्गत आने वाले बौद्ध पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग करने का आदेश अधिकारियों को दिया।
पर्यटकों को अधिक से अधिक संख्या में इन स्थलों पर आने के लिए आकर्षित किया जाए।
चित्रकूट व मध्य प्रदेश से लगे इसके हिस्से में पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। पौराणिक स्थलों के इतिहास लेखन की समीक्षा यूपी व मध्य प्रदेश के जिलाधिकारियों की समन्वय बैठक की जाए और चित्रकूट के पर्यटन विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए।
पौराणिक स्थलों के इतिहास लेखन की भी समीक्षा की।
स्थलों के इतिहास के साथ-साथ मुख्य द्वार पर अंग्रेजी व हिंदी में यहां शिलालेख भी लगवाए जाएं, ताकि पर्यटकों को आसानी से इसके बारे में जानकारी हासिल हो सके। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नौ मंडलों में विश्व विख्यात स्थलों का इतिहास लेखन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनके सुझाव प्राप्त कर उस पर अमल करें। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की भव्य तैयारी की जाए।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर मॉडल पर राही पर्यटक आवास गृहों को चलाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।