- होम >>
यूपी के इस जिले में होगा 3300 करोड़ का निवेश, योगी सरकार की पहल पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, बनेंगी ये चीजें
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
39 कंपनियों ने एमओयू साइन किया उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अनुसार, अब तक 39 कंपनियों ने अलीगढ़ नोड में अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए एमओयू साइन किया है, इसमें से 23 कंपनियों को 62 हेक्टेयर से अधिक भूमि आवंटित कर दी गई है। कई कंपनियों ने स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है, इससे 55 सौ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
साथ ही अलीगढ़ नोड में 1,800 करोड़ से अधिक का निवेश भी हो चुका है। एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भी शामिल अलीगढ़ के अंडला, खैर में स्थापित हो रहे कॉरिडोर में ड्रोन, यूएवी, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर से जुड़े उपकरण और छोटे हथियारों का निर्माण किया जाएगा।
अलीगढ़ नोड में निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों में सैटेलाइट स्पेस पोर्ट का निर्माण करने वाली एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भी शामिल है। एमिटेक की ओर से 330 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
इसके अलावा वेरिविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 65 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। नित्या क्रियेशन्स इंडिया की ओर से 12 करोड़ रुपये की लागत से रक्षा उत्पाद से जुड़े घटकों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा एंकर, मिलकोर और न्यू स्पेस जैसी कंपनियां भी अलीगढ़ नोड में रक्षा से जुड़े उत्पादों का उत्पादन करेंगी। यह भी पढ़ें: हाथरस भगदड़-पोस्टमार्टम रिपोर्ट: किसी का फटा फेफड़ा तो किसी की… बच्चे का शव देख डॉक्टरों के छलके आंसू यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित, सीएम योगी ने दिए निर्देश, इन पांच बिंदुओं पर होगी पड़ताल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।