- होम >>
यूपी: देश का पहला राज्य बन जाएगा उत्तर प्रदेश, गंगा एक्सप्रेसवे पर इस्तेमाल में लाई जाएगी विश्व स्तरीय तकनीक
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने ईटीएच ज्यूरिख विश्वविद्यालय व आरटीडीटी लेबोरेटरीज एजी के साथ दो अलग-अलग एमओयू किए हैं। औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इससे गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस तकनीक को अन्य एक्सप्रेसवे में भी लागू किया जाएगा।
इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा। लाखों यात्रियों को होगा फायदा इस तकनीक को समझने के लिए पिछले वर्ष मनोज कुमार सिंह स्विट्जरलैंड गए थे।
उन्होंने बाद में मुख्यमंत्री के समक्ष इस तकनीक का प्रस्तुतीकरण भी किया था।
इसके बाद में यूपीडा के अधिकारी जर्मनी व स्विट्जरलैंड गए, जहां के राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन व ट्रैफिक व्यवस्था का अध्ययन किया था। उन्होंने बताया कि विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक ईटीएच ज्यूरिख एक्सप्रेसवेज की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में यूपीडा का सहयोग करेगा।
इसके निर्माण के बाद इससे गुजरने वाले जिलों का परिदृश्य बदल जाएगा।
वर्ष 2027-2028 तक उत्तर प्रदेश के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह एक्सप्रेसवे बड़ा योगदान देगा। यह भी पढ़ें: Modi Cabinet 2024: यूपी से नाता रखने वाले मंत्रियों को मिला कौन-सा मंत्रालय, देखें लिस्ट वाइज फुल डिटेल यह भी पढ़ें: Modi Cabinet: इधर पीएम मोदी ने लिया कैबिनेट 3.0 का पहला फैसला, उधर सीएम योगी ने कह दी बड़ी बात ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।