यूपी में NDA गठबंधन को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में इंडी अलायंस ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त; डिंपल-अखिलेश भी आगे

लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। 2019 लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी।

वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।

जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी। यूपी की वीआईपी सीटें (Uttar Pradesh VIP Seats) उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं।

जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी डिंपल यादव, गोंडा से करण भूषण सिंह, गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन और गाजीपुर से अफजाल अंसारी के भाग्य का फैसला आज होगा। इसे भी पढ़ें: Kannauj Lok Sabha Chunav Result: शुरुआती रुझानों में कन्नौज से अखिलेश यादव को बढ़त, भाजपा के सुब्रत पाठक पिछड़े ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।