- होम >>
यूपी में पांचवें चरण में उतरे 29 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले, 53 करोड़पति; बृजभूषण के बेटे के पास है इतनी संपत्ति
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
राज्य ब्यूरो, लखनऊ।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में विभिन्न दलों से मैदान में उतरे 144 उम्मीदवारों में से 29 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनमें समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ रहे रविदास मल्होत्रा पर सबसे अधिक 18 मामले और कांग्रेस के टिकट पर झांसी से चुनाव लड़ रहे प्रदीप जैन आदित्य पर छह मामले दर्ज हैं।
53 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
इनमें झांसी से भाजपा के उम्मीदवार अनुराग शर्मा सबसे अमीर हैं, इनकी संपत्ति लगभग 212 करोड़ है।
करण भूषण के पास 49 करोड़ की संपत्ति कैसरगंज से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह की संपत्ति 49 करोड़ है और गोंडा से भाजपा की टिकट पर खड़े कीर्तिवर्धन सिंह की संपत्ति लगभग 37 करोड़ है।
144 में से 13 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।