लखनऊ से कानपुर सिर्फ 35 मिनट में, एक्सप्रेसवे तैयार होने में बस इतना समय बाकी; छह लेन बनाएंगी सफर आसान

एनएचएआइ की कार्यदायी संस्था अगर इसी रफ्तार से काम करती रही तो जून 2025 में यह एक्सप्रेस वे आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा।

इस एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए लखनऊ, उन्नाव के 43 गांवों की 481 हेक्टेयर जमीन से यह ग्रीन फील्ड बनाया जा रहा है।

कई लाख लोगों को एक्सप्रेस वे बनने से सहूलियत मिलेगी।

इस जमीन को अधिग्रहित करने में 591 करोड़ रुपये सरकार ने मुआवजे के तौर पर किसानों को आवंटित किए हैं। लखनऊ से यह एक्सप्रेस वे सैनिक स्कूल के पास से एलीवेटेड रोड के रूप में शुरू होता है, जो बनी तक गया है।

इसके बाद बचा हुआ मार्ग ग्रीन फील्ड है।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि काम तो 50 फीसद से ऊपर हो चुका है।

मौसम ठीक होते ही काम की गति अभी और बढ़ेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।