लोकसभा चुनाव में झटके बाद खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में भाजपा, यूपी की इन नौ व‍िधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

छह सपा व‍िधायकों पर भी लटक रही तलवार   भदोही लोकसभा से मीरजापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. विनोद कुमार सिंह जीते हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे, क्योंकि यहां से रालोद विधायक चंदन चौहान अब सांसद बन गए हैं।

इस साल फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह सपा विधायकों पर भी तलवार लटक रही है।

इनमें मनोज पांडेय (ऊंचाहार), राकेश पांडेय (जलालपुर), अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), विनोद चतुर्वेदी (कालपी), पूजा पाल (चायल) शामिल हैं। बागी व‍िधायकों को माफ करने के मूड नहीं सपा   लोकसभा चुनाव में 37 सीटों के साथ जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी इन बागी विधायकों को माफ करने के मूड में नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

अगर सपा इन बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करती है और विधानसभा अध्यक्ष उन्हें अयोग्य घोषित कर देते हैं तो उनकी छह सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।