- होम >>
संकट से जूझती बसपा को कांग्रेस से बड़ा ‘खतरा’, भाजपा से हाथ मिलाने की भी चर्चा शुरू
- न्यूज़
- Saturday | 8th June, 2024
प्रदेश की 50 लोकसभा सीटों पर बसपा को दस प्रतिशत से भी कम वोट मिला है।
इस बीच विधानसभा चुनाव में भी अब सपा-कांग्रेस के साथ रहने की घोषणा के बाद बसपा के भाजपा से हाथ मिलाने की भी चर्चा होने लगी है। बसपा का शून्य पर सिमटना चिंता की बात लोकसभा चुनाव में अकेले ही उतरने वाली बसपा के लिए फिर शून्य पर सिमटने से ज्यादा चिंता की बात यह है कि उसका दस प्रतिशत से अधिक जनाधार खिसक गया।
80 में से 79 सीटों पर चुनाव लड़ी बसपा तीसरे-चौथे पायदान पर पहुंच गई।
2019 के चुनाव में सपा-रालोद से गठबंधन के कारण चलते 38 सीटों पर लड़कर दस सीट जीतने वाली बसपा 27 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। बसपा का वोट बैंक भी कम हुआ वर्ष 2014 में भी कोई सीट न आने पर भी बसपा 34 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।
बसपा का वोट बैंक भी 19 प्रतिशत से अधिक बना रहा, लेकिन इस चुनाव में घटकर 9.39 प्रतिशत ही रह गया है।
सीटवार नतीजे देखने से साफ है कि बसपा को 17 सीटों पर पांच प्रतिशत से भी कम वोट मिला है।
इनमें आठ सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करने के साथ ही रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी और इलाहाबाद सीटें जीत भी ली हैं। बसपा को कानपुर में 1.36 प्रतिशत, रायबरेली में 2.08, लखनऊ में 2.66, महराजगंज में 2.72, वाराणसी में 2.99, बारांबकी में 3.04, गोंडा में 3.09, अमेठी में 3.52, डुमरियागंज में 3.53, फैजाबाद में 4.07, कैसरगंज में 4.17, देवरिया में 4.37, झांसी में 4.58, बहराइच 4.77 व गोरखपुर में 4.83 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। इन सीटों पर बसपा को खास वोट नहीं मिले गोरखपुर सीट पर वर्ष 2014 में 16.95 प्रतिशत जबकि बाराबंकी सुरक्षित सीट पर 15.65 प्रतिशत वोट बसपा को मिले थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।