- होम >>
सीएम योगी ने 54 दिनों में की 170 रैलियां, 12 प्रदेशों में कमल खिलाने पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
12 राज्यों में योगी ने किया चुनाव प्रचार लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाया है।
उन्होंने कमल खिलाने के लिए खूब पसीना भी बहाया।
छठवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम दो राज्यों में पहुंचे।
अब तक उन्होंने 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर लिया।
इनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ शामिल हैं। छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को होगी।
इस दिन सिरसा, कुरुक्षेत्र, पूर्वी दिल्ली, बिहार की पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर वोट पड़ेंगे, जबकि ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट पर पहली जून को चुनाव है।
इन सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया। सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए भी किया प्रचार उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।