- होम >>
`सोनिया ने सांसद निधि का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अल्पसंख्यकों पर खर्च किया`, रायबरेली में गरजे अमित शाह
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
, लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायबरेली की चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सांसद निधि का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अल्पसंख्यकों के लिए खर्च किया।
यह भी कहा कि गांधी परिवार रायबरेली को अपना घर बताता है, लेकिन यहां के लोगों के सुख दुख में शामिल नहीं होता।
एटम बम से नहीं डरती भाजपा : शाह इसी तरह कौशांबी की जनसभा में राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि देश को परचून की दुकान न बनाओ।
उन्होंने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान के संदर्भ में कहा कि एटम बम से राहुल डर सकते हैं, भाजपा नहीं।
शाह ने गोंडा में भी सभा की।अमित शाह ने रविवार को रायबरेली के जीआइसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि आप रायबरेली में कमल खिलाइए, देश में भाजपा की सीटें अपने आप 400 पार हो जाएंगी। कांग्रेस पर जमकर किया हमला उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा यहां आकर परिवार से वोट मांगने की बात कहती हैं, लेकिन पिछले पांच सालों में सोनिया गांधी व उनका परिवार कितनी बार यहां आया, सोनिया गांधी बीमार हैं तो राहुल व प्रियंका कितनी बार यहां आए, यह बताएं। कहा, 70 साल से कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर को अटकाकर रखा।
नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राममंदिर इसलिए नहीं गए क्योंकि वह अपने वोट बैंक से डरते हैं। विपक्ष ने राम मंदिर के लिए तैयार करवाया बाबरी ताला : शाह गोंडा में शाह ने कहा कि यह चुनाव भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।