- होम >>
Anant Radhika Wedding: ठाकुर बांकेबिहारी व टटिया स्थान को मिला अंबानी के बेटे की शादी का आमंत्रण, कार्ड में ये है खास
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
अंबानी परिवार के प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का ये कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी व श्रीनाथ गोस्वामी के हवाले किया।
इसके बाद आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अनंत अंबानी की शादी का आमंत्रण पत्र ठाकुर बांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित कर, उन्हें आशीर्वाद प्रदान करने की कामना की। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारीजी के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी द्वारा भेजे गए बेटे की शादी के आमंत्रण पत्र को ठाकुर बांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित करते आचार्य गोपी गोस्वामी साथ में पवन चतुर्वेदी व अन्य। ठाकुर जी के चरणों में अर्पित किया कार्ड आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का आमंत्रण पत्र ठाकुर बांकेबिहारीजी एवं स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के टटिया स्थान में भेजा है।
उन्हें ये आमंत्रण पत्र अंबानी परिवार के प्रतिनिधियों ने सौंपा।
ये कार्ड ठाकुर बांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित कर दिया गया है, ताकि ठाकुरजी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकें। ये भी पढ़ेंः Mudiya Purnima Mela 2024; एक ऐसा महोत्सव जिसमें एक करोड़ भक्त लगाते हैं गिरिराजजी की परिक्रमा, इस बार घर बैठे देखें शाेभायात्रा ये भी पढ़ेंः Flood In Pilibhit: भारी बारिश के चलते यूपी में इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद, परेशान हुए रेल यात्री प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर जाएंगे शादी में कहा वे ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र लेकर उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए मुुंबई शादी में शामिल होने जाएंगे।
पवन चतुर्वेदी, ब्रह्म चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
स्वर्ण-रजत मिश्रित धातु की मूर्तियां हैं कार्ड के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की शादी का आमंत्रण कार्ड बांकेबिहारी जी के लिए भिजवाया है।
बाक्स में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।