Banke Bihari Akshaya Tritiya Darshan: अक्षयपुण्य पाने उमड़ा आस्था का समंदर, तय समय से पहले खुले मंदिर के पट

 Banke Bihari Akshaya Tritiya Darshan संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन।

अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को सुबह जब आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी (Banke Bihari) के चरणों की झलक भक्तों को मिली, तो इस अक्षय पुण्य को पाकर हर भक्ति आल्हादित था।

सुबह बांकेबिहारी (Banke Bihari) ने सुनहरे श्रंगार और केसरिया पोशाक में भक्तों को चरणदर्शन दिए, तो भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।

अक्षय तृतीया पर आराध्य बांकेबिहारी के चरण दर्शन (Banke Bihari Akshaya Tritiya Darshan) को भक्तों की भीड़ उमड़ी तो आराध्य ने भी तय समय से करीब एक घंटा 45 मिनट पहले ही दर्शन दिए।

मंदिर के पट सुबह पौने आठ के बजाए छह बजे ही खोल दिए गए।

इससे भक्तों को भी सहूलियत मिली।

पौने आठ बजे तक हजारों भक्त दर्शन करके मंदिर से निकल चुके थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।